नोएडा के थाना सेक्टर-49 क्षेत्र स्थित बरौला इलाके में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक महिला अपने पुरुष मित्र के साथ शॉपिंग के लिए पहुंची थी बताया जा रहा है कि इसी दौरान उसका पति भी मौके पर पहुंच गया जिसके बाद पत्नी को दूसरे युवक के साथ देखकर पति नाराज हो गया देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और कुछ ही देर में मारपीट होने लगी पुरुष मित्र का कहना है की वह पहले ही महिला 18000 की शॉपिंग करा चूका है l

लोगों का कहना है की पहले महिला के पति और उसके पुरुष मित्र के बीच जमकर हाथापाई हुई जिसके बाद मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने भी बीच-बचाव के दौरान महिला के पुरुष मित्र के साथ मारपीट कर दी घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सड़क पर भीड़ इकट्ठा हो गई वहीं अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है l

इस घटना की सूचना सूचना मिलने पर थाना सेक्टर-49 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई मामले में महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला के पति और उसके पुरुष मित्र दोनों को गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है l

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *