उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ विकासखंड के जेस्टवाड़ी गांव में बुधवार सुबह अफरा तफरी मच गयी यह एक गुलदार ने घास लेने गई 11 वर्षीय कशिश पुत्री अरविंद बिष्ट पर हमला कर दिया। घटना डाडारी तोक की बताई जा रही है। कशिश अपनी मां और दादी के साथ घास लेने गई थी, तभी गुलदार ने उस पर झपट्टा मार दिया। गुलदार ने बच्ची की बाजू पर नाखून मारकर उसे घायल कर दिया। कशिश के चिल्लाने पर उसकी मां और दादी ने शोर मचाया, जिसके बाद गुलदार वहां से भाग गया। परिजन घायल बालिका को उपचार के लिए सीएचसी चिन्यालीसौड़ लेकर पहुंचे। घटना की सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। गुलदार के हमले के बाद जेस्टवाड़ी गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। गनीमत यह रही की गुलदार बच्ची को ज्यादा नुकसान नहीं पंहुचा सका । Post navigation शादी के बाद प्रेमिका से पीछा छुड़ाने के लिए कर दी प्रेमिका की हत्या ऐसे खुला हत्या का राज. … स्लीपर बस में नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप 47 किलोमीटर तक चलती रही बस