घठना प्रतापनगर ब्लॉक में ओण पट्टी के देवल गांव की है। थाना लंबगांव क्षेत्र के अंतर्गत प्रतापनगर के खोलगढ़ गांव में प्रेम प्रसंग के चलते एक 18 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। हमले में युवक का एक दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल बौराड़ी में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है। प्रतापनगर के देवल गांव निवासी पीड़ित पिता धनपाल लाल ने बताया कि रविवार रात करीब 11 बजे उनके पुत्र कीर्तन को खोलगढ़ गांव की एक युवती के फोन से कॉल कर बुलाया गया था। आरोप है कि प्रेम प्रसंग से नाराज युवती के पिता ने अपनी बेटी के साथ मिलकर कीर्तन और उसके दोस्त दिवाकर पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया।युवक ने अस्पताल लेजाते समय बताया कि सात किशोरी ने फोन कर उसे अपने घर खोलगढ़ बुलाया। युवक अपने दोस्त के साथ गया तो वहां किशोरी के परिजनों ने दोनों को एक कमरे में बंद कर लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। किशोरी के पिता ने युवक के पिता को फोन कर अपने लड़के को ले जाने को कहा। खोलगढ़ पहुंचने पर केतन गंभीर रूप से घायल मिला। परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी चौंड ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। कहा कि जब तक हत्या के दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, शव नहीं उठाया जाएगा। बताया जाता है कि अनुसूचित जाति के केतन की सामान्य वर्ग की किशोरी से करीब छह माह से दोस्ती थी। दिवाकर डिमरी की स्थिति अब सामान्य है। युवक की मौत की घटना में एससी-एसटी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। नामजद अभियुक्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सीओ टिहरी को जांच सौंपी गई है। दोषियों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से ही स्थानीय लोगो में आक्रोश है l Post navigation पुरुष मित्र के साथ शॉपिंग करने पहुंची पत्नी को देख भड़का पति, बीच बाजार जमकर चले लात-घूंसे झड़ीपानी के पास दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार यात्रियों की मौत