आये दिन एम्स ऋषिकेश सुरक्षा कारणों की वजह से सवालों के घेरे में रहता है एक बार फिर एम्स ऋषिकेश अपनी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवालों के घेरे में है। इस बार एक होमगार्ड और उसकी बहन के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।जानकारी के अनुसार, होमगार्ड गोविंद किसी मरीज के साथ एम्स पहुंचा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसकी सुरक्षा कर्मियों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर सुरक्षाकर्मियों ने गोविंद और उसकी बहन के साथ मारपीट कर दी।इस घटना में में गोविंद के कान में गंभीर चोट आई, जिसके चलते उसे पांच टांके लगाने पड़े हैं। इसके अलावा उसके शरीर पर अन्य चोटें भी बताई जा रही हैं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद एम्स की सुरक्षा व्यवस्था और सुरक्षाकर्मियों के व्यवहार को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल जैसे संवेदनशील संस्थान में मरीजों और उनके परिजनों के साथ संयमित एवं मानवीय व्यवहार अपेक्षित है, लेकिन आए दिन सामने आने वाली ऐसी घटनाएं संस्थान की छवि को प्रभावित कर रही हैं।इस घटना से पहले भी एम्स के कुछ सुरक्षाकर्मियों पर मरीजों और तीमारदारों के साथ अभद्रता तथा मारपीट के आरोप लगते रहे हैं। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट ने बताया कि होमगार्ड की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है। घायल का मेडिकल कराया जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लोगों का कहना है एम्स जैसी जगह पर जहाँ लोग अपने परिजनों का इलाज करवाने जाते है वह पर इस प्रकार की घटना निंदनीय है इस पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए । Post navigation हैवानियत की हद पार, पूर्व प्रेमिका को दी ऐसी रूह कंपाने वाली माैत