ग्रेटर नॉएडा के परी चौक से दिल्ली के कश्मीरी गेट के बीच चलती बस में 17 साल की नाबालिक से गैंगरेप का मामला सामने आया है घटना 4 अगस्त की है आरोप है कि नाबालिग के साथ बस में डेढ़ घंटे से ज्यादा समय तक दरिंदगी होती रही. पीड़िता घर से नोएडा आने के लिए बस में सवार हुई थी और परी चौक, ग्रेटर नोएडा पर उतर गई. इसके बाद बस के कंडक्टर ने उसके साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी.

आरोप है कि इसके बाद बस में मौजूद संदीप और कुलदीप नाम के आरोपियों ने नाबालिग के साथ गैंगरेप किया. यह बस ग्रेटर नोएडा के परी चौक से सेक्टर-63 होते हुए दिल्ली की तरफ बढ़ती रही. करीब 47 किलोमीटर के इस सफर में बस ग्रेटर नोएडा, नोएडा से होते हुए दिल्ली के कश्मीरी गेट तक पहुंची, लेकिन इस दौरान किसी पुलिसकर्मी ने बस को चेक नहीं किया. पीड़िता को आखिरकार कश्मीरी गेट के पास बस से उतार दिया गया और आरोपी बस को तिमारपुर की बस पार्किंग में खड़ा कर वहां से निकल गए

पीड़िता ने हिम्मत दिखाई और कश्मीरी गेट थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना बताई. उसने आरोपियों को पहचान लिया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियो को गिरफ्तार किया. पुलिस ने CCTV फुटेज की मदद से उस बस की पहचान की, जिसमें वारदात हुई थी. इस मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि जिस बस में कथित तौर तौर पर डेढ़ घंटे से ज्यादा समय तक एक नाबालिग के साथ दरिंदगी होती रही, वह 47 किलोमीटर तक बिना किसी पुलिस जांच के कैसे चलती रही.

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *