झालावाड़ जिले के सुनेल थाना क्षेत्र के सामिया गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ स्कूल से घर लौट रही कक्षा 6 की तीन छात्राओं के अपहरण का असफल प्रयास किया गया. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है छात्राओं की सूझबूझ के कारण दोनों आरोपी तुरंत पकड़ लिए गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया मुसीबत के इस वक्त में मासूम छात्राओं ने घबराने के बजाय अक्लमंदी का परिचय दिया आरोपियों के चंगुल में फंसने के बावजूद तीनों छात्राओं ने एक साथ जोर-जोर से चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया उनके शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके की तरफ दौड़ पड़े हालात देखकर दोनों आरोपी ऑटो लेकर भागने लगे, लेकिन सतर्क ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए उनका पीछा किया और कुछ ही दूरी पर दोनों आरोपियों को धर दबोचा इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया Post navigation स्लीपर बस में नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप 47 किलोमीटर तक चलती रही बस