रविवार को संभल एक आरोपी को पूछताछ के लिए लेकर जाने वाले दो पुलिसकर्मियों से साथ मारपीट कर आरोपी को छुड़ा लिया गया इस दौरान एक सिपाही किसी तरह बचकर भाग गया, जबकि दूसरे सिपाही को परिवार और गांव वालों ने पकड़ लिया उनके साथ मारपीट की गई और उसकी वर्दी तक फाड़ दी गई एक महिला ने कॉलर पकड़कर वर्दी खींची, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया l पूरा मामला उत्तर प्रदेश के जनपद संभल के ऐचौड़ा थाना क्षेत्र के मथना गांव का है रविवार दोपहर करीब 12 बजे सिपाही हरपाल सिंह और मोहित सैनी आरोपी को गिरफ्तार करने गांव पहुंचे थे गांव धरनपुर निवासी कल्याण सिंह के बेटे बिट्टू की शिकायत पर वे राजकुमार के बेटे सचिन कुमार को पूछताछ के लिए थाने ला रहे थे l इसी दौरान सचिन ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद उसके परिवार के लोग और गांव वाले इकट्ठा हो गए उन्होंने सिपाहियों को घेर लिया इस बीच सिपाही मोहित सैनी मौके से निकल गया, जबकि दूसरे सिपाही को पकड़ लिया गया पहले उसके साथ गाली-गलौज की गई। सिपाही ने गांव वालों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हुए इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई और उसकी वर्दी फाड़ दी गई एक महिला ने उसका कॉलर पकड़कर खींचा, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है पुलिस कर्मियों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन परिवार के लोगों ने उसे भगा दिया सिपाही हरपाल सिंह की शिकायत पर थाना पुलिस ने राजकुमार पुत्र रघुवीर, उसके बेटे नितिन, सचिन, विपिन, अनीता, बेटी सुरभि और दो भाइयों जसवंत व राकेश सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा और उचित कार्यवाही की जाएगी l Post navigation ये इश्क नहीं आसान इसके लिए डाका डालना पड़ता है साहब, 3 पत्नियों और कई प्रेमिकाओं पर लुटाने के लिए चपरासी ने डकारे 8 करोड़ 8 साल के बेटे को सीने से लगाकर ट्रेन के आगे लगाई छलांग, घरेलु हिंसा से थी परेशान