आपने वो कहावत तो सुनी ही होगी कि इश्क इंसान से क्या-कुछ नहीं करवा देता, लेकिन पीलीभीत में तो एक सरकारी चपरासी ने अपनी ‘रंगीनमिजाजी’ के चक्कर में सरकारी खजाने पर ही डाका डाल दिया अपनी तीन-तीन पत्नियों और कई प्रेमिकाओं के महंगे शौक, फ्लैट और जमीन की ख्वाहिशें पूरी करने के लिए इस चपरासी ने वो खेल खेला कि जिसने भी इस बारे में सुना वो हक्का-बक्का रह गया दरअसल, शिक्षा विभाग का एक मामूली चपरासी ‘करोड़पति लुटेरा’ बन गया सरकारी खजाने में ऐसी सेंधमारी की कि जब राज खुला तो अधिकारियों के पैरों तले जमीन खिसक गई 8 करोड़ रुपये के इस महाघोटाले में अब पुलिस ने मास्टरमाइंड की सात महिला करीबियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है करीब 5.5 करोड़ रुपये की राशि को बैंक खातों में फ्रीज करा दिया है l

पीलीभीत के जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) ऑफिस में तैनात चपरासी इल्हाम शम्सी की कहानी किसी फिल्मी विलेन से कम नहीं है दरअसल, डीआईओएस ऑफिस में तैनात चपरासी इल्हाम उर रहमान शम्सी, जो कहने को तो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था, लेकिन उसके ठाट-बाट किसी रईस से कम नहीं थे पुलिस जांच में सामने आया है कि इल्हाम ने अपनी तीन पत्नियों और कई प्रेमिकाओं के खर्चे उठाने, उन्हें महंगे फ्लैट दिलाने और जमीनें खरीदने के लिए सरकारी पैसे का जमकर दुरुपयोग किया l

वह ट्रेजरी ऑफिस की बारीकियों को जानता था और इसी का फायदा उठाकर उसने ट्रेजरी ऑफिस की आंखों में धूल झोंककर फर्जी बेनेफिशियरी आईडी बनाईं और सरकारी पैसे को पानी की तरह बहाया जांच में सामने आया कि उसने करीब 53 अलग-अलग खातों में 8 करोड़ रुपये से ज्यादा का ट्रांजैक्शन किया यह सारा पैसा उसने अपनी पत्नियों और प्रेमिकाओं को खुश करने के लिए गबन किया था l

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *