चकराता में हुई एक शादी की खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है जहाँ  एक ही परिवार के पांच भाइयों का विवाह एक साथ, एक ही दिन और एक ही मंडप में हुआ। समारोह की सबसे खास बात यह रही कि जौनसारी परंपरा जोझोड़े के तहत पांचों दुल्हनें स्वयं बारात लेकर दूल्हों के घर पहुंचीं। चकराता तहसील क्षेत्र के खरासी गांव में एक अनोखा और आकर्षक विवाह समारोह इन दिनों चर्चा का विषय बना है। बुधवार को यहां एक ही परिवार के पांच भाइयों का विवाह एक साथ, एक ही दिन और एक ही मंडप में हुआ। इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

यहाँ दूल्हे की जगह दुल्हन पहुंची बारात लेकर दूल्हे के घर परिवार के पांचों भाई नरेंद्र, प्रदीप, प्रीतम, अमित और राहुल का विवाह पारंपरिक जौनसारी रीति-रिवाज जोझोड़े के अनुसार हुआ। नरेंद्र का विवाह हय्यो निवासी अन्नू से, प्रदीप का जोगियो निवासी निक्की से और प्रीतम का विवाह हय्यो निवासी पुनीता से हुआ।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *