सोशल मीडिया पर यूट्यूबर सलीम वास्तिक का 31 साल पुराने अपहरण और हत्या के सनसनीखेज मामले में बड़ा खुलासा हुआ है 13 साल के बच्चे के किडनैपिंग और मर्डर का आरोपी सालों तक अपनी पहचान बदलकर बदलकर पुलिस से बचता रहा अब वह गाजियाबाद के लोनी से गिरफ्तार कर लिया गया. एक्स-मुस्लिम यूट्यूबर के तौर पर पहचान बना चुके सलीम वास्तिक की गिरफ्तारी ने सभी को चौंका दिया है पुलिस के मुताबिक, साल 1995 में सलीम वास्तिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर 13 साल के मासूम का अपहरण किया था अपहरण के बाद परिवार से 30 हजार रुपये की फिरौती मांगी गई थी. लेकिन फिरौती की रकम मिलने से पहले ही आरोपी ने बच्चे की हत्या कर दी थी इस वारदात ने उस समय पूरे इलाके को झकझोर दिया था l इस मामले में सलीम को गिरफ्तार किया गया था और 1997 में कोर्ट ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी हालांकि, साल 2000 में उसे जमानत मिल गई जमानत पर बाहर आने के बाद वह फरार हो गया और लगातार अपनी पहचान छिपाकर पुलिस से बचता रहा. इतना ही नहीं, पुलिस से बचने के लिए उसने खुद को मृत तक घोषित करवा दिया. इसके बाद उसने अपनी पहचान बदल ली और सलीम अहमद नाम से हरियाणा और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में रहने लगा. वह लगातार ठिकाने बदलता रहा, ताकि पुलिस उसकी लोकेशन तक न पहुंच सके. साल 2011 में दिल्ली हाईकोर्ट ने उसकी अपील खारिज कर दी थी, जिसके बाद से वह कानून से बचने के लिए और पैंतरे आजमाने लगा. उसने सोशल मीडिया परसाल 2011 में दिल्ली हाईकोर्ट ने उसकी अपील खारिज कर दी थी, जिसके बाद से वह कानून से बचने के लिए और पैंतरे आजमाने लगा. उसने सोशल मीडिया पर एक्स-मुस्लिम यूट्यूबर के तौर पर अपनी नई पहचान बना ली l बता दे कि हल ही में यूट्यूबर सलीम वास्तिक के ऊपर फिल्म भी बनने वाली थी जिसके लिए उसे 15 लाख रूपए भी मिले थे, हाल ही में ARSC क्राइम ब्रांच को उसकी लोकेशन गाजियाबाद के लोनी इलाके में मिली इसके बाद पुलिस टीम हाल ही में ARSC क्राइम ब्रांच को उसकी लोकेशन गाजियाबाद के लोनी इलाके में मिली. इसके बाद पुलिस टीम ने जाल बिछाकर उसे धर दबोचा. गिरफ्तारी के बाद आरोपी पूछताछ की जा रही है l पुलिस का कहना है कि आरोपी ने 31 साल तक कानून से बचने के लिए हर संभव कोशिश की, लेकिन अब पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया. अब उसे कोर्ट में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी l Post navigation केदारनाथ से दिल्ली लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ हुआ बड़ा हादसा खाई में गिरी कार, एक लापता चर्चा का विषय बनी चकराता की अनोखी शादी दूल्हों के घर पहुंचीं दुल्हनें, खूब हो रही चर्चा