छत्तीसगढ़ एक हैरान कर देने वाली खबर आयी है एक शराबी जेठ ने अंधविश्वास के चलते डायन होने के शक में भाई की विधवा छोटी की लाठी से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है विज्ञान और तकनीक के इस आधुनिक और उन्नत युग में भी हमारे समाज के ग्रामीण क्षेत्रों से अंधविश्वास की ऐसी खौफनाक तस्वीरें सामने आती हैं, जो मानवता को झकझोर कर रख देती हैं l

यह रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर जशपुर जिले के पत्थलगांव पुलिस थाना क्षेत्र के डुंगाजोर गांव की है मृतक महिला की पहचान 35 वर्षीय नवीना राठिया के रूप में की गई है, जो पिछले कुछ समय से अपने पति की मृत्यु के बाद अकेले ही अपना विधवा जीवन जी रही थी बताया जाता है कि सोमवार की सुबह जब नवीना राठिया हमेशा की तरह अपने घर के रोजमर्रा के घरेलू कामों में व्यस्त थी और घर के आंगन में अकेली थी, तभी उसका सगा जेठ सुखसिंग राठिया शराब के नशे में धुत होकर वहां आ धमका और इस हत्या को अंजाम दिया. पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी जेठ सुखसिंग राठिया अंधविश्वास का शिकार था, जिसकी वजह उसके परिवार में हुई मौत है l

आरोपी सुखसिंग राठिया के खुद के परिवार में पिछले कुछ सालों के दौरान उसकी वृद्ध मां, उसके सगे भाई और उसके एक मासूम नाती की अलग-अलग समय पर गंभीर बीमारी या अन्य कारणों से मौत हो गई थी इन दुखों से उबरने और चिकित्सा विज्ञान पर भरोसा करने के बजाय, आरोपी ने अपने ही घर की विधवा महिला नवीना राठिया को इन मौतों के लिए जिम्मेदार मान लिया था उसे लगता था कि भाई की विधवा कोई टोन्ही डायन है और उसी के काले जादू-टोने के कारण उसके अपनों की जान जा रही है. इसी अंधविश्वास के चलते आरोपी सुखसिंग अक्सर हर रोज रात-दिन शराब पीने के बाद अपनी छोटी बहू नवीना को पूरे गांव के सामने सरेआम टोन्ही बताकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था और उसके साथ मारपीट व गाली-गलौज किया करता था l

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *