उत्तर प्रदेश के मेरठ के हुमायूं नगर में एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है जहाँ एक 21 साल के युवक ने अपनी 19 साल की बहन की गला घोंटकर हत्या कर दी मंगलवार को आरोपी युवक खुद लोहियानगर पुलिस स्टेशन पहुंचा जहां और सुने खुद ही उसने अपनी बहन की हत्या करने की बात कबूल कर ली इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया उसके घर पहुंचकर महिला का शव बरामद किया पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी बहन पिछले छह महीने से अपने ससुराल नहीं गई थी और उसका पड़ोस के एक लड़के के साथ प्रेम संबंध था आरोपी ने बताया कि उसकी बहन 28 जून को घर से बाहर गई थी और मंगलवार सुबह वापस लौटी थी इसके बाद उसने अपनी बहन की हत्या कर दी आरोपी ने कहा कि उसके परिवार की बदनामी हो रही थी जिससे उसे यह कदम उठाना पड़ा l

सूचना मिलने के बाद पुलिस द्वारा महिला का शव घर से बरामद किया गया इस  मामले की जांच के लिए फोरेंसिक यूनिट को मौके पर भेजा गया, जहां से सबूत जुटाए गए. शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया हैपरिवार के दूसरे सदस्यों की औपचारिक शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है. जांच में हत्या की वजह, घटनाक्रम और परिवार के सदस्यों की भूमिका समेत सभी पहलुओं को देखा जा रहा है l

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *