घटना बुधवार दोपहर की है ऊधम सिंह नगर के काशीपुर काशीपुर पुष्पक विहार महादेव कॉलोनी स्थित खाली प्लाॅट में पानी भर गया बारिश के पानी में नहाते समय दो मासूमों की डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने दोनों बच्चों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच पड़ताल में जुटा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बुधवार की दोपहर पुष्पक विहार महादेव कॉलोनी निवासी छह वर्षीय देव पुत्र राजेंद्र और छह वर्षीय मयंक उर्फ विष्णु पुत्र नन्हे मकान के पास ही खाली प्लॉट में जमा बारिश के पानी में नहाने गए थे। जानकारी के अनुसार, नहाते समय दोनों प्लाॅट हुए गहरे गड्ढे में पहुंच गए और डूबने लगे। इसी दौरान आसपास मौजूद बच्चों ने शोर मचा दिया। बच्चों की आवाज सुनकर राजेंद्र, अमन रुहेला ने मौके पर पहुंचकर डूबते बच्चों को बाहर निकाला। आनन-फानन में दोनों बच्चों को एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही रोते बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे। घटना की जानकारी मिलने पर प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। तहसीलदार ने हादसे के संबंध में जानकारी ली और घटनास्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की है। काफी देकर बाद पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *