राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं क्षेत्र में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की हत्या कर दी, मांडना के पास एक ढाबे के बाहर गुस्से में आए कमल सिंह ने अपने दोस्त गौरव चतुर्वेदी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

हत्या करने के बाद आरोपी कमल सिंह मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन ढाबे पर मौजूद लोगों और आसपास के ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए उसकी घेराबंदी कर दी और मौके पर ही पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही बेगूं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को लोगों के कब्जे से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया।


पुलिस ने मृतक गौरव चतुर्वेदी के शव को कब्जे में लेकर बेगूं उपजिला स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया। बुधवार सुबह घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। परिजनों के पहुंचने के बाद मेडिकल बोर्ड की निगरानी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया और अंतिम संस्कार के लिए शव उन्हें सौंप दिया गया।बेगूं पुलिस ने आरोपी कमल सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि दोनों दोस्तों के बीच ऐसा क्या विवाद हुआ, जिसके चलते कमल सिंह ने अपने ही दोस्त की जान ले ली। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *