घटना मंगलवार देर रात की है नजीबाबाद हाईवे पर श्यामपुर क्षेत्र में कांगड़ी फ्लाईओवर पर ट्रैक्टर व स्कूटी की भिड़ंत हो गयी जिसमे बुजुर्ग दंपति व उनके नाती की मौत हो गई। परिवार के तीन सदस्यों की मौत से घर में कोहराम मच गया। पुलिस के मुताबिक, फ्लाईओवर पर एक सोनालिका ट्रैक्टर-ट्रॉली संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ी थी, जिसका चालक मौके से गायब था। इसी दौरान वहां से गुजर रही स्कूटी की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। इस हादसे में श्यामपुर के गाजीवाली निवासी मंजू उम्र 50 वर्ष , उनके पति वीर सिंह उम्र 53 वर्ष और उनके 5 साल के नाती शिव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। श्यामपुर थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। Post navigation कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग पर दर्दनाक हादसा, ब्रेक फेल होने से टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। दोस्त बना खूनी,ढाबे के बाहर दोस्त की चाकू से गोदकर ले ली जान