ग्रेटर नोएडा के थाना कासना क्षेत्र से एक इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है यहां एक पिता ने पारिवारिक प्रॉपर्टी विवाद में अपने ही 13 वर्षीय इकलौते बेटे की हत्या कर दी इतना ही नहीं वारदात के बाद रिश्तेदारों को फंसाने की साजिश भी रच डाली 7 मई को लापता हुए मासूम का शव बाद में गांव के तालाब से बरामद हुआ पुलिस जांच आगे बढ़ी तो पिता की कहानी पर शक गहराने लगा CCTV फुटेज, बच्चों से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों ने इस खौफनाक सच्चाई से पर्दा उठा दिया, जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया l यह मामला थाना कासना क्षेत्र के सिरसा गांव की 6 प्रतिशत कॉलोनी से जुड़ा है यहां रहने वाले प्रदीप उर्फ पप्पी का 13 साल का इकलौता बेटा सुधांशु 8वीं कक्षा का छात्र था 7 मई को प्रदीप अपने बेटे को कार में बैठाकर घर से बाहर गया था. कुछ समय बाद वह अकेला वापस लौटा

परिवार ने जब सुधांशु के बारे में पूछा तो प्रदीप लगातार परिवार को गुमराह करता रहा उसने बताया कि उसने उसे किसी रिश्तेदार के यहां छोड़ दिया है जब रात तक बच्चा वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने दोबारा सवाल किए इस दौरान आरोपी पिता अलग-अलग कहानियां सुनाता रहा, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई प्रदीप के भाई ने अपने भतीजे की गुमशुदगी की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और घर व आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली l CCTV फुटेज में सुधांशु आखिरी बार अपने पिता के साथ जाता दिखाई दिया, लेकिन उसके वापस लौटने का कोई दृश्य सामने नहीं आया इसके बाद पुलिस ने प्रदीप से सख्ती से पूछताछ शुरू की पूछताछ के दौरान वह बार-बार अपने बयान बदलता रहा l

जांच आगे बढ़ने पर सिरसा गांव के एक तालाब से सुधांशु का शव बरामद हुआ पोस्टमार्टम और जांच के बाद पुलिस ने हत्या की पुष्टि की खुलासा हुआ कि प्रदीप ने प्रॉपर्टी विवाद में अपने भाई और परिवार के अन्य सदस्यों को फंसाने के इरादे से इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया पुलिस गिरफ्त में आने के डर से आरोपी पिता ने खुदकुशी की कोशिश भी की उसने ब्लेड से अपना गला काटने का प्रयास किया, जिसका वीडियो आसपास मौजूद लोगों ने बना लिया हालांकि समय रहते उसे काबू में कर लिया गयापुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है l

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *