छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में मासूमों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल फिर खड़े हो गए हैं जिले के एक गांव दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है यहाँ आम बिनने गई तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली 8 वर्षीय बच्ची के साथ अमानवीय कृत्य की वारदात सामने आई है, बीते पांच दिनों में सामने आया दूसरा ऐसा मामला है, जिसने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया प्रशासन और सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त कदम उठाने की बात कही है

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित बच्ची अपने घर के पास आम बिनने गई थी. इसी दौरान गांव के ही एक अधेड़ व्यक्ति ने मौके का फायदा उठाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गया बच्ची के घर लौटने पर उसकी तबीयत बिगड़ी और उसने दर्द की शिकायत की, जिसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई l परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को सदी बच्ची की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया तत्काल मेडिकल जांच कराई गई और जांच प्रक्रिया शुरू की गई l घटना के कुछ ही घंटो बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया पूछताछ और मेडिकल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है l

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *