राजस्थान के जयपुर से एक दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया एक पिता ने सिर्फ इसलिए अपनी 13 घंटे की नवजात बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी क्योंकि वह बेटे की उम्मीद कर रहा था घटना जयपुर-दिल्ली हाइवे स्थित अस्पताल की है आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है आरोपी का नाम रवि कुमार यादव है और वह कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नीमराना इलाके का रहने वाला है और एक प्राइवेट कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड है पुलिस का कहना है कि रवि की पत्नी कोमल को 27 जुलाई को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था 28 जुलाई की दोपहर सिजेरियन ऑपरेशन से बच्ची का का जन्म हुआ ऑपरेशन के बाद मां को आईसीयू में रखा गया जिस कारण नवजात को रात में देखभाल के लिए उसके पिता के पास छोड़ दिया गया अस्पताल कर्मचारियों के मुताबिक, रात करीब तीन बजे तक बच्ची रो रही थी फिर उसकी आवाज अचानक बंद हो गई नर्सिंग स्टाफ को शक हुआ तो उन्होंने बच्ची की जांच की वह मृत मिली इसके बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस को सूचना दी गई चंदवाजी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान उसने कथित तौर पर बच्ची का गला दबाने की बात स्वीकार की हालांकि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है नर्सिंग कर्मी की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है वहीं बच्ची के दादा अपनी पोती के शव को लेकर अस्पताल और थाने के बीच भटकते रहे परिवार गहरे सदमे में है Post navigation तंत्र-मंत्र के चक्कर में 6 वर्षीय मासूम की मौत, जाँच में जुटी पुलिस पहले पीछा किया, फिर छेड़छाड़ करने लगे… लड़कियों ने पकड़ लिया, दो मनचलों का मुंह काला कर जमकर पीटा