बिहार के कटिहार जिले में एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आयी है यहां एक व्यक्ति अपने मोबाइल में अपनी पत्नी के प्राइवेट वीडियो और तस्वीरें रखता था और उसने वो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दी, दोनों की शादी साल 2023 में हुई थी शादी के बाद से पति लगने लगा कि पत्नी का किसी से अफेयर है इसी गुस्से और शक में उसने ऐसा कदम उठाया, जो बेहद शर्मनाक है l परिवार के लोगों के मुताबिक, पति को अपनी पत्नी पर लगातार शक रहता था पत्नी अगर मायके चली जाए, फोन देर से उठाए या किसी रिश्तेदार से ज्यादा बात कर ले, तो उसे संदेह होने लगता धीरे-धीरे यह शक इतना बढ़ गया कि पति को लगने लगा कि उसकी पत्नी का किसी और के साथ संबंध है हालांकि इन आरोपों की कभी पुष्टि नहीं हुई लेकिन शक का यह बीज उसके दिमाग में लगातार बढ़ता रहा l इसी बीच पति-पत्नी के रिश्ते में दूरियां आने लगीं दोनों के बीच विवाद बढ़े और पत्नी मायके में रहने लगी यहीं से मामला और गंभीर हो गया आरोप है कि पति ने अपनी पत्नी की निजी तस्वीरों और वीडियो का इस्तेमाल उसे बदनाम करने के लिए करना शुरू कर दिया इतना ही नहीं पति ने वह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दी l पत्नी को इसकी जानकारी मिली तो उसके लिए यह सिर्फ पारिवारिक विवाद नहीं रहा, बल्कि उसकी गरिमा, निजता और सामाजिक प्रतिष्ठा का सवाल बन गया पत्नी को पता चला तो वह हैरान रह गई. उसने आखिरकार साइबर पुलिस से संपर्क किया l जिसके बाद पुलिस इस मामले की जाँच करने लगी जाँच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी लंबे समय से सोशल मीडिया पर एक्टिव था वह फेमस होना चाहता था और इसी कोशिश में उसने वह सीमा पार कर दी उसने अपनी पत्नी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी पुलिस से पति को गिरफ्तार कर लिया है l Post navigation ऋषिकेश: दोस्त से बातचीत बंद होने पर युवकों ने शहरभर में चिपका दिए गुमशुदगी के पोस्टर भाजपा नेता की हत्या पर बैरागीवाला में दिनभर धधकी आक्रोश की ज्वाला,आरोपियों के घर पर लगायी आग