छत्तीसगढ़ के सुरगुजा जिले एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आयी है एक व्यक्ति ने अपनी 23 वर्षीय तीन महीने की गर्भवती पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी आरोपी प्रदीप अगरिया ने पत्नी की पिटाई करने के बाद उसके निजी अंग में हेक्सॉ ब्लेड डाल दिया घटना के समय उनकी चार साल की बेटी घर में मौजूद थी आरोपी पत्नी को अस्पताल ले गया और सड़क दुर्घटना की झूठी कहानी बताई, लेकिन पोस्टमार्टम में सच्चाई सामने आने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया l

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह घटना 14 मई को मणिपुर थाना क्षेत्र के भिट्ठीकला गांव में हुई आरोपी की पहचान प्रदीप अगरिया के रूप में हुई है, जिसे रविवारको अंबिकापुर से गिरफ्तार किया गया पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रदीप और हीराबाई की शादी करीब पांच साल पहले हुई थी आरोपी शराब के नशे में अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता थाघटना वाले दिन भी उसने हीराबाई के साथ बेरहमी से मारपीट की इस दौरान उनकी 4 वर्षीय बेटी भी घर पर मौजूद थी

पुलिस के मुताबिक, गंभीर रूप से घायल होने के बाद जब हीराबाई बेहोश हो गई तो आरोपी उसे मोटरसाइकिल से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचा वहां उसने डॉक्टरों को गुमराह करते हुए बताया कि उसकी पत्नी सड़क दुर्घटना में घायल हुई है जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पत्नी की मौत की की जानकारी मिलते ही आरोपी अस्पताल से फरार हो गया परिजनों के पहुंचने के बाद अगले दिन शव का पोस्टमार्टम कराया गया पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की भयावह सच्चाई सामने आई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया, इस निर्मम घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया हैl

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *