उरई के कालपी कस्बे में प्रेम-प्रसंग के चलते एक दर्दनाक मामला सामने आया है। फेसबुक पर शुरू हुई प्रेम कहानी का खौफनाक अंत हुआ। विवाहित प्रेमिका से वीडियो कॉलिंग के दौरान ही युवक ने मौत को गले लगा लिया।।करीब एक साल पहले उत्तराखंड के देहरादून की एक विवाहिता से फेसबुक के माध्यम से कालपी कस्बा के सदर बाजार निवासी एक युवक का संपर्क हुआ तो बातचीत का सिलसिला बढ़ता गया। मार्च माह में महिला युवक से मिलने के लिए कालपी तक पहुंच गई और उसके साथ रहने लगी। इसी बीच महिला के पति की तहरीर के आधार पर देहरादून की पुलिस ने महिला को कालपी से बरामद किया और अपने साथ ले गई। युवक से भी पूछताछ की और छोड़ दिया।

रविवार की रात को युवक और महिला की वीडियो काल पर बात हुई बातचीत खत्म होने के बाद फोन खुला छोड़ कर युवक ने सल्फास की गोली निगल ली। रात में तबीयत बिगड़ने पर स्वजन उसे कालपी के सीएचसी ले गए, सुधार न होने पर उरई मेडिकल कालेज लगाए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 35 वर्षीय युवक अपनी वृद्ध मां की एकलौती संतान था।स्वजन के अनुसार युवक ने रात को महिला को वीडियो काल की। बातचीत करने के दौरान ही युवक ने सल्फास की गोली खा ली। हालत बिगड़ी तो युवक ने मां को पूरी बात बताई। पड़ोसियों की मदद से युवक को पहले सीएचसी फिर वहां से उरई मेडिकल कालेज लाया गया, यहां रात को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *