बेंगलुरु में प्यार का खौफनाक अंत हुआ जहां एक प्रेमिका ने वेस्टर्न प्रपोजल के बहाने अपने प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया. रस्सियों से बांधकर बेबस करने के बाद आरोपी प्रेमा ने किरण पर केरोसिन डालकर उसे जिंदा जला दिया. शक है कि उसने इस रूह कंपा देने वाली वारदात का वीडियो भी बनाया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने आपसी अनबन के चलते इस सुनियोजित हत्याकांड को अंजाम दिया.घटना बेंगलुरु की जहाँ के प्रेमिका ने मौत का ऐसा खौफनाक प्रपोजल रचा जिसे सुनकर रूह कांप जाए. बेंगलुरु की फिजाओं में प्यार और धोखे की एक ऐसी दास्तां लिखी गई जिसका अंत गुलाब की पंखुड़ियों से नहीं बल्कि आग की लपटों और चीखों से हुआ. एक सनकी प्रेमिका, विदेशी स्टाइल में प्रपोज करने का एक जानलेवा झांसा और रस्सियों में जकड़ा हुआ एक बेबस प्रेमी. कमरे के भीतर बंद दरवाजे के पीछे जब इश्क का नाटक चल रहा था तब किसी को नहीं पता था कि वफा की कसमें खाने वाली ही कातिल बनकर केरोसिन की बोतल हाथ में लिए खड़ी है. रिश्तों के कत्ल की यह वो खौफनाक मर्डर मिस्ट्री है, जिसने बेंगलुरु को सन्न कर दिया है. कैसे दिया वारदात को अंजाम?घटना के दिन प्रेमा ने किरण को यह कहकर घर बुलाया कि वहां कोई नहीं है. पुलिस के अनुसार उसने किरण को झांसा दिया कि वह उसे एक विदेशी अंदाज में प्रपोज करना चाहती है. इसी एक्ट के तहत उसने किरण के हाथ-पैर रस्सियों से मजबूती से बांध दिए. जब किरण ने टोका तो प्रेमा ने उसे यह कहकर आश्वस्त कर दिया कि यह प्रपोजल का हिस्सा है. जैसे ही किरण पूरी तरह असहाय हुआ प्रेमा ने उस पर मिट्टी का तेल (केरोसिन) डालकर आग लगा दी. Post navigation नए जूते पहले पहनने की जिद में 16 वर्षीय भाई ने छोटे भाई की कैंची से कर दी हत्या उत्तराखंड: स्पोर्ट्स टीचर की शर्मनाक हरकत छात्रा की अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल