मामला उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से है जहाँ एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां 2 भाइयों के बिच मामूली विवाद ने एक मासूम की जान ले ली, विवाद महज नए जूते पहले पहनने की मामूली बात को लेकर हुआ जिसमे 16 वर्षीय किशोर ने अपने ही छोटे भाई की कैंची से गोदकर हत्या कर दी। यह वाकया घुघली थाना क्षेत्र के चौमुखा नौका टोला गांव का है। पुलिस के अनुसार, सोमवार को घर में नए जूते आए थे। इन जूतों को पहले पहनने की बात पर सूरज शर्मा उम्र 16 वर्ष और उसके छोटे भाई लक्ष्मण शर्मा उम्र 15 वर्ष के बीच बहस शुरू हुई। देखते ही देखते यह मामूली विवाद हिंसक मारपीट में बदल गया। विवाद के दौरान सूरज को इतना गुस्सा आ गया कि उसने पास रखी कैंची उठा ली और लक्ष्मण पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। लक्ष्मण के सिर और हाथों पर गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम जिसके बाद परिजन खून से लथपथ लक्ष्मण को तुरंत घुघली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, जब उसे जिला अस्पताल लाया गया, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है। लोग इस बात से स्तब्ध हैं कि महज जूतों की खातिर एक भाई अपने ही सगे भाई का कातिल बन गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है l Post navigation पिता की हैवानियत, 11 साल की दो मासूम जुड़वा बेटियों की गला रेतकर की हत्या