हल ही में सोशल मीडिया के माध्यम से खबर मिली है की देहरादून के मदरसों में भाहरी राज्यों के बच्चों को लाया जा रहा है जिसके बाद सरकार ने उत्तराखंड में देहरादून समेत चार जिलों के सभी मदरसों के जांच के आदेश दिए गए हैं।बच्चों के आगमन के स्रोत, उनके अभिभावकों की सहमति और उन्हें लाने वाले व्यक्तियों के संबंध में गहन जांच की जाएगी।सरकार ने देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल के सभी मदरसों के जांच के आदेश दिए हैं। सरकार के संज्ञान में आया है कि बाहरी राज्यों के बच्चों को राज्य के मदरसों में लाया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा, पारदर्शिता व नियमों का पालन सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी तरह की अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।शासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बच्चों के आगमन के स्रोत, उनके अभिभावकों की सहमति और उन्हें लाने वाले व्यक्तियों के संबंध में गहन जांच की जाए। पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच रिपोर्ट मांगी गई है। Post navigation ऋषिकेश से जाली दस्तावेज के साथ बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार हिमाचल के सिरमौर जिले की 2 भाइयों की शादी फिर चर्चा में है दो भाइयों के घर आई नन्हीं परी, कौन होगा पिता?