पुलिस ने ऋषिकेश में अवैध रूप से रह रही एक बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के कब्जे से जाली भारतीय दस्तावेज समेत कई संदिग्ध कागजात बरामद किए गए हैं। पश्चिम बंगाल में फर्जी दस्तावेज तैयार कर भारतीय आधार कार्ड बनवाया गया है। में महिला ने अपना नाम रीना उर्फ रीता निवासी जिला सरियातपुर, ढाका (बांग्लादेश) बताया।महिला ने बताया कि वह करीब एक माह पूर्व रिपोन नामक व्यक्ति के माध्यम से अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई थी।सोशल मीडिया के जरिए संपर्क कर उसे भारत में रोजगार दिलाने का लालच दिया गया था। इसके बाद 13 अप्रैल को दिल्ली से ऋषिकेश आने के लिए बस टिकट उपलब्ध कराया गया। जांच में यह भी सामने आया कि महिला के लिए पश्चिम बंगाल में फर्जी दस्तावेज तैयार कर भारतीय आधार कार्ड बनवाया गया था, जिसका उपयोग वह अपनी पहचान छिपाने के लिए कर रही थी। उसके कब्जे से बांग्लादेश का राष्ट्रीय पहचान पत्र, फर्जी भारतीय आधार कार्ड, नागरिकता प्रमाणपत्र की छायाप्रति बरामद की गई है। Post navigation पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति के किए टुकड़े, शव को खेत में दफनाया उत्तराखंड: चार जिलों के मदरसों की जांच के आदेश, बाहरी राज्यों से बच्चों को लाये जाने का मामला