दिल्ली‑देहरादून हाईवे पर हुआ हादसा हरियाणा के यात्रियों की कार टैंकर से जा टकराई – माधव समाचार

हरिद्वार में दिल्ली‑देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर हरियाणा से आ रहे यात्रियों की कार एक तेल टैंकर से जा टकराई हादसा इतना तेज था कि कार में सवार सभी लोग घायल हो गए बताया जा रहा है कि यह परिवार हरिद्वार में भागवत कथा में शामिल होने आ रहा था, लेकिन रास्ते में यह यात्रा हादसे में बदल गई पुलिस और प्रशासन की तत्परता से घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया और हाईवे पर लगा जाम भी खुलवाया गया l

यह दुर्घटना 13 अप्रैल 2026 को दोपहर के समय प्रेमनगर फ्लाईओवर  पर हुई हादसे में इंडियन ऑयल का टैंकर, जिसका नंबर UK07 CC 1920 है, आगे चल रहा था. पीछे से हरियाणा नंबर की मिराज कार (HR26 DU8179) ने टैंकर को टक्कर मार दी टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हादसे में कार सवार कुल 6 लोग घायल हो गए मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया सूचना मिलते ही सीपीयू टीम और यातायात पुलिस मौके पर पहुंची घायलों को निजी वाहनों और एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय हरिद्वार भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है पुलिस ने मौके पर हालात को संभालते हुए दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने का काम शुरू किया l

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *