सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट; गोल्ड ₹8000 और सिल्वर ₹24000 तक सस्ता – माधव समाचार

सोना और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। लगातार तेज उछाल के बाद निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते कीमती धातुओं के भाव अचानक टूट गए। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX ) में चांदी का भाव करीब 24,000 रुपये तक नीचे आया जबकि सोना लगभग 8,000 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ।

गौरतलब है कि गुरुवार को चांदी ने ऐतिहासिक तेजी दिखाते हुए पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलो को पार किया था। कारोबार के अंत में इसका भाव 3,99,893 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था। चांदी का लाइफ टाइम हाई स्तर 4,20,048 रुपये प्रति किलो दर्ज किय था, जहां अगले ही दिन करीब 44,148 रुपये की बड़ी गिरावट देखने को मिली। वहीं सोने की कीमतों में भी तेज गिरावट दर्ज की गई। MCX पर सोना खुलते ही करीब 8,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *