देहरादून के बड़ासी ग्रांट इलाके में एक हाथी ने महिला पर हमला कर दिया। इस हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई। जिसके बाद महिला को इलाज के लिए सीएमआई अस्पताल देहरादून ले जाया गया, जहां देर रात महिला की मौत हो गई। जहां महिला को आईसीयू में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि हाथी के हमले से महिला की कई पसलियां टूटी थीं। बता दें कि अंजली गुप्ता पत्नी अश्वनी गुप्ता निवासी धनियाडी बड़ासीग्रांट शाम करीब 7: 15 बजे पास में ही अपने मायके से दूध लेकर वापस अपने रेस्टोरेंट की तरफ आ रही थी। तभी गली में खड़े एक हाथी ने उन पर हमला बोल दिया। चीख-पुकार के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद हाथी जंगल में चला गया। घायल महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अंजली गुप्ता के छोटे भाई अखिलेश मनवाल ने कहा कि उनकी बहन धनियाडी में रहती है। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ गिर गया Post navigation अन्धविश्वास का खेल रिश्तेदार को जमानत दिलाने के लिए , चीफ जस्टिस की तस्वीर लेकर श्मशान पहुंचा शख्स बहादुरगढ़: दोस्तों के साथ शराब पी रहे युवक की ईंट मारकर की हत्या