घटना बहादुरगढ़ के गांव भापड़ौदा की है जहां सोमवार रात दोस्तों के साथ पशुबाड़े में बैठकर शराब पी रहे एक युवक की सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी गई। वारदात में एक अन्य युवक भी घायल हुआ है। उसे झज्जर के वर्ल्ड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। अभी हमलावर की पहचान नहीं हो सकी है। आसौदा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक गांव भापड़ौदा निवासी ओमबीर उम्र 32 वर्ष पुत्र प्रीत हैं। मर्तक गांव में ही खेतीबाड़ी करता था। पुलिस के अनुसार सोमवार रात ओमबीर गांव के ही कुछ अन्य लोगों के साथ रवि पुत्र बिजेंद्र के पशुबाड़े में बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच आपस में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर साथ शराब पी रहे लोगों में से किसी ने ओमबीर के सिर में ईंट मार दी।ईंट लगने से ओमबीर गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर पड़ा। ओमबीर की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर हमले में प्रयोग की गई ईंट भी पड़ी मिली हैं। झगड़े में गांव का ही एक अन्य युवक अमित भी घायल हुआ। परिजन व अन्य लोगों ने उसे उपचार के लिए झज्जर स्थित वर्ल्ड मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। इस घटना की सूचना मिलने पर आसौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस वारदात के कारणों और इसमें शामिल लोगों की पहचान के लिए जांच कर रही है। हमलावरों की गिरफ्तारी के बाद ही विवाद की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। Post navigation देहरादून: हाथी का महिला पर हमला, इलाज के दौरान हुई मौत बेट की जिद ने लेली 3 जिंदगियाँ, पहाड़ से लगाई छलांग, रोकने गए पिता भी खायी में गिरे, सदमे में मां भी कूद गई