ऋषिकेश में एक दोस्ती का एक अनोखा मामला सामने आया है जहाँ दोस्ती में नाराजगी के कारण दोस्तों द्वारा किए गए एक मजाक ने पुलिस तक मामला पहुंच दिया। कई दिनों से बातचीत बंद होने पर युवकों ने अपने दोस्त को लापता घोषित कर दिया था। उन्होंने उसकी तस्वीर वाले गुमशुदगी के पोस्टर शहर की दीवारों पर चस्पा किए।इतना ही नहीं, पोस्टर में उसे ढूंढकर लाने वाले के लिए सिगरेट की डिब्बी इनाम घोषित की गई। रेलवे सड़क निवासी एक युवक एक निजी संस्था में कार्यरत है। उसकी अपने तीन दोस्तों से किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। नाराज युवक ने उनसे बात करना बंद कर दिया था। जिसके बाद दोस्तों ने उसे मनाने का यह अनोखा तरीका अपनाया। उन्होंने युवक की फोटो के साथ गुमशुदा लिखवाकर पोस्टर तैयार किए। ये पोस्टर अंतरराज्यीय बस अड्डा परिसर और आशुतोष नगर क्षेत्र की दीवारों पर चिपकाए गए। इन पोस्टरों में युवक की तस्वीर भी थी।इसके साथ ही तस्वीर में नीच यह भी लिख दिया की ढूंढ़कर लाने वालो को एक सिगरेट की डिब्बी इनाम मिलेगा इसके बाद पोस्टर का वीडियो बनाकर सामाजिक माध्यम पर भी वायरल कर दिया गया। इस मामले ने तब तूल पकड़ा जब युवक और उसके परिजनों ने वायरल वीडियो देख ली । जिसके बाद परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर संबंधित युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को पूछताछ के लिए बुलाया। दोस्त ने पुलिस को बताया कि उनका मित्र कई दिनों से उनसे बात नहीं कर रहा था। उन्होंने उसे मनाने और मजाक के तौर पर यह हरकत की थी। जिसके बाद उन्हें थाने बुलाकर उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई और उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की गई। यह कदम भविष्य में ऐसे गैर-जिम्मेदाराना मजाक रोकने के लिए उठाया गया है। Post navigation झड़ीपानी के पास दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार यात्रियों की मौत