महाराष्ट्र के ठाणे में एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, यहां एक महिला ने अपने पति, भाई और उसके दोस्त के साथ मिलकर अपने ही प्रेमी की हत्या कर दी हत्या के बाद शव को एक बड़े हरे रंग के ड्रम में भरकर नाले में फेंक दिया मामला 3 अप्रैल का बताया जा रहा है ठाणे के मुंब्रा इलाके में रहने वाला अरबाज मकसूद अली खान घर से यह कहकर निकला था कि वह काम के सिलसिले में दादर जा रहा है लेकिन देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा, तो परिवार को चिंता हुई. काफी तलाश के बाद भी अरबाज का कोई सुराग नहीं मिला इसके बाद उसके पिता ने मुंब्रा पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई l पुलिस के कॉल रिकॉर्ड निकलने और मोबाइल लोकेशन खंगाले जाने पर पता चला कि उसकी आखिरी लोकेशन वसई इालाके में थी इसी दौरान पुलिस को यह भी पता चला कि अरबाज की कथित गर्लफ्रेंड महजबीन शेख का मोबाइल भी उसी इलाके में एक्टिव था शक गहराने पर पुलिस ने महजबीन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की l पूछताछ में महजबीन पुलिस को गुमराह करती रही, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने पूरा सच उगल दिया पुलिस के मुताबिक, महजबीन ने अपने पति हसन, भाई तारिक शेख और उसके एक दोस्त के साथ मिलकर अरबाज की हत्या की साजिश रची थी जांच में सामने आया कि आरोपियों का मकसद अरबाज से पैसे ऐंठना था पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पहले अरबाज को अपने जाल में फंसाया था l जब उनसे मनचाहा पैसा नहीं मिला तो उन्होंने अरबाज के हाथ बांध दिए और प्लास्टिक पाइप से बेरहमी से पीटा इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई हत्या के बाद आरोपियों ने शव को एक हरे रंग के ड्रम में भरा और उसे मुंब्रा इलाके के एक नाले में फेंक दिया, ताकि किसी को शक न हो हालांकि पुलिस की तकनीकी जांच और मोबाइल लोकेशन ने पूरा राज खोल दिया l पुलिस ने इस मामले में महजबीन शेख और उसके भाई तारिक शेख को गिरफ्तार कर लिया है बताया जा रहा है कि तारिक पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं वहीं महजबीन का पति हसन और उसका साथी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या, आपराधिक साजिश और सबूत मिटाने जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है l Post navigation देहरादून स्कूल परिसर में चल रहा था देह व्यापार प्रेग्नेंट पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाला ब्लेड, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा