मध्य प्रदेश के अशोकनगर में पुलिस ने एक ऐसे सनसनीखेज और संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसने एक युवती को प्रेमजाल में फंसाकर न केवल उसका शारीरिक शोषण किया, बल्कि ब्लैकमेलिंग और अंधविश्वास का सहारा लेकर उससे लगभग 1 करोड़ 30 लाख रुपये की बड़ी राशि ठग ली। पुलिस ने इस मामले में एक महिला तांत्रिक (एस्ट्रोलॉजर), उसके पति और मुख्य आरोपी सहित कुल चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब 21 वर्षीय पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के समक्ष उपस्थित होकर अपनी आपबीती सुनाई। पीड़िता ने बताया कि यह प्रताड़ना लगभग पांच वर्ष पूर्व शुरू हुई थी, जब वह 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। तब आरोपी आदित्य सिंह तोमर ने इंस्टाग्राम के माध्यम से उसे प्रेमजाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर चोरी-छिपे उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए। आदित्य ने इन वीडियो के आधार पर पीड़िता को डराना शुरू किया और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पिता की मृत्यु के बाद जब पीड़िता असहाय हुई, तो आरोपियों ने उससे लाखों रुपयों की मांग शुरू कर दी। घबराकर पीड़िता ने अपनी परिचित आयुषी चौहान से मदद मांगी, जो स्वयं को एस्ट्रोलॉजर बताती थी। मदद करने के बजाय आयुषी और उसके पति आकाश चौहान ने साजिश रची। उन्होंने पीड़िता को डराया कि उस पर भारी संकट आने वाला है। बाद में, आरोपियों ने फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर पीड़िता को फोन किए और केस दर्ज करने व जेल भेजने की धमकी देकर किश्तों में करोड़ों रुपये ऐंठ लिए। यहाँ तक कि आरोपियों ने पीड़िता को उकसाकर उसके घर के 450 ग्राम सोने के आभूषण गिरवी रखवाए और 35 लाख रुपये का गोल्ड लोन भी अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिया। Post navigation आम बिनने गई 8 वर्ष की मासूम के साथ हैवानियत आरोपी गिरफ्तार हेलमेट मारकर सास की हत्या, घर वालों को बताया हार्ट अटैक से हुई मौत