ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां केदारनाथ धाम से दर्शन कर दिल्ली लौट रहे श्रद्धालुओं की कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे की सूचना मिलते ही देवप्रयाग पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। थाना कोतवाल प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि खतरनाक और दुर्गम इलाके में रेस्क्यू ऑपरेशन बेहद चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद एक घायल व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। घायल को नदी के रास्ते राफ्ट की मदद से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की प्रक्रिया जारी है। बताया जा रहा है कि कार में सवार एक महिला अभी भी लापता है, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है। पुलिस का कहना है कि जिस तरह से वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है, उससे अंदेशा है कि महिला गहरी खाई में कहीं दूर जा गिरी है। फिलहाल एसडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है और पूरे इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। Post navigation गोपालगंज में शौच करने गई ननद-भाभी के साथ सामुहिक दुष्कर्म यूट्यूबर सलीम वास्तिक निकला हत्यारा 13 साल के बच्चे का कत्ल, 31 साल तक पुलिस को देता रहा चकमा