उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक पति ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी हत्या करने का कारण बस इतना था की पति को पत्नी का जिम जाना पसंद नहीं था इतना ही नहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति करीब 7 घंटे तक शव के पास बैठा रहा सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है मुरादाबाद के कटघर क्षेत्र के पास रहने वाले एक पति-पत्नी की 10 साल पहले शादी हुई थी. पत्नी ने फीट रहने के लिए जिम जाने का फैसला किया, लेकिन पति को यह पसंद नहीं आया. बस फिर क्या था, इसी बात को लेकर एक दिन पति-पत्नी के बीच तकरार हो गया और गुस्से में आकर पति ने शटर के हैंडिल से पत्नी के सिर पर हमला कर दिया सिर पर जोरदार हमले से पत्नी घायल हो गई और कुछ ही समय में बिना इलाज के उसकी मौत हो गई हालांकि इस दौरान करीब 7 घंटे तक पति मृतक पत्नी के पास बैठा रहा सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वहीं पुलिस ने आरोपी पति को भी घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया है वहीं मृतक महिला के परिजनों के तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया परिजनों ने बताया कि उसका पति उस पर बहुत अत्याचार करता था और उसे मारता-पीटता था l Post navigation चमोली के रौता गांव में कथा के लिए तैयार मंच पर गुलदार ने युवक पर किया हमला गोपालगंज में शौच करने गई ननद-भाभी के साथ सामुहिक दुष्कर्म