चमोली क्षेत्र के रौता गांव में लोग उस वक्त दहसत में आ गए जब कथा के लिए मंच तैयार करने में लगे एक युवक पर गुलदार ने हमला कर दिया। युवक ने हिम्मत दिखाई और बचाव के लिए गुलदार पर डंडे से वार किए। वहीं युवक के साथ काम कर रहे अन्य युवकों ने शोर मचाया तो गुलदार वहां से भाग गया। मगर हमले में युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। दिन दहाड़े गांव में गुलदार के हमले से ग्रामीणों में दहशत है। पोखरी तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत रौता में 26 अप्रैल से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। खडपड़ा तोक में इसके लिए मंच व पंडाल तैयार किया जा रहा है। शुक्रवार को गांव के युवक मंच तैयार करने में जुटे हुए थे। सुबह करीब दस बजे अचानक झाड़ी से निकलकर गुलदार ने मोहित सिंह पुत्र शिशुपाल सिंह पर हमला कर दिया। इससे वहां अफरातफरी मच गई। मोहित के हाथ में डंडा था उसने हिम्मत दिखाई और बचाव के लिए गुलदार से भिड़ गया। गांव में दिन दहाड़े गुलदार के हमले में युवक के घायल होने के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। रौता के साथ ही आस-पास के गांव के लोग भी भयभीत हैं। ग्रामीणों ने बच्चों व महिलाओं को घर से न निकलने की हिदायत दी है। Post navigation उत्तराखंड: स्पोर्ट्स टीचर की शर्मनाक हरकत छात्रा की अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल जिम जाने की जिद पर सनकी पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, शव के पास घंटों बैठा रहा पति