यह घटना मध्य प्रदेश के मंदसौर का है इस घटना ने रिश्तो और मानवता को शर्मसार कर दिया है पत्नी ने अपने अवैध प्रेम संबंध में बाधक बन रहे पति को रास्ते से हटाने के लिए ऐसी खौफनाक साजिश रची, जिसे सुनकर पुलिस भी दंग रह गई यहां एक पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर न केवल अपने पति की हत्या की, बल्कि साक्ष्य मिटाने के लिए शव को पहले जलाया और टुकड़े कर उसे JCB से खेत में दफन कर दिया दरअसल, पूरा मामला भानपुरा थाना क्षेत्र के दुधाखेड़ी गांव का है. मृतक की पहचान धनराज नाथ के रूप में हुई जानकारी के अनुसार, धनराज की पत्नी धापूबाई का गांव के ही पंकज चौधरी के साथ लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था जब धनराज को इस रिश्ते की भनक लगी तो घर में आए दिन विवाद होने लगा. प्रेमी के मोह में अंधी हो चुकी पत्नी ने पति के साथ रहने के बजाय उसे दुनिया से ही खत्म करने का फैसला कर लिया और 10 अप्रैल की रात को इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया l प्लान के अनुसार, धनराज पर सब्बल और तलवार से ताबड़तोड़ हमले किए गए. आरोपियों ने तब तक वार किए, जब तक धनराज की सांसें थम नहीं गईं. हत्या के बाद हैवानियत की सारी हदें पार कर दी गईं. सबूत मिटाने के लिए आरोपियों ने शव के कई टुकड़े किए और लाश को जलाने की कोशिश की. अंत में JCB मशीन बुलाकर खेत में गहरा गड्ढा खुदवाया और शव के अवशेषों को वहां दफन कर दिया. पुलिस ने हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर मृतक की पत्नी और प्रेमी दोनों को हिरासत में ले लिया. फिलहाल, पुलिस हत्या में इस्तेमाल हथियार और अन्य साक्ष्यों को जुटाने में लगी है. Post navigation पिता बना शैतान, 6 साल के मासूम बेटे को नदी में फेंककर मार ऋषिकेश से जाली दस्तावेज के साथ बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार