खबर महाराष्ट्र के कराड से है जहां एक एक पिता ने पिता पुत्र के रिश्ते को शर्मसार कर दिया पिता ने अपने ही 6 साल के मासूम बेटे की हत्या कर दी शक और खतरनाक सोच ने उस बाप को हैवान बना दिया हैरानी की बात ये है कि इस खौफनाक वारदात को उसने करीब 20 दिनों तक छुपाकर रखा लेकिन पुलिस की सख्त जांच और सर्विलांस के चलते इस ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री से पर्दा उठ गया, और जो सच्चाई सामने आई है, उसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया हैl घटना 18 मार्च की सुबह कराड तालुका के वडोली भिकेश्वर इलाके में कृष्णा नदी के किनारे एक मासूम बच्चे की लाश मिली थी लाश की हालत संदिग्ध थी और उसकी पहचान भी नहीं हो पा रही थी लेकिन पुलिस ने हार नहीं मानी और लगातार तकनीकी मदद और अलग-अलग एंगल से पड़ताल शुरू की लेकिन यह मामला पुलिस के लिए एक ब्लाइंड मर्डर केस बन गया, जिसे सुलझाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी l जांच में पता चला कि यह लाश कर्नाटक के विजयपुर जिले के नागठाणे गांव के रहने वाले 6 साल के मासूम सिद्धार्थ मल्लिकार्जुन आरेकरी की है इसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दो राज्यों की पुलिस के बीच समन्वय स्थापित किया महाराष्ट्र और कर्नाटक पुलिस की संयुक्त कार्रवाई शुरू हुई जांच आगे बढ़ने पर, शक की सुई धीरे-धीरे बच्चे के अपने परिवार की ओर घूमने लगी, जिससे मामला और भी गंभीर बना दिया सबसे बड़ा खुलासा तब हुआ जब पुलिस को पता चला कि इस मासूम का कातिल कोई और नहीं बल्कि उसका सगा पिता मल्लिकार्जुन आरेकरी ही है. जांच में सामने आया कि आया कि 16 मार्च को आरोपी ने अपनी पत्नी से झूठ बोला कि वह बेटे को स्कूल में एडमिशन दिलाने ले जा रहा है लेकिन असल में यह एक सोची-समझी साजिश थी वह विजयपुर से कराड तालुका के उंब्रज पहुंचा और फिर शिवडे गांव के पास सुनसान कृष्णा नदी के किनारे पहुंच गया और मने 6 साल के बेटे को नदी में फेक जिससे उसकी मौत हो गई हैवानियत की हद तो तब पार हो गई जब वारदात से पहले उसने बच्चे को नए कपड़े पहनाए और हत्या के बाद ऐसे घर लौटा जैसे कुछ हुआ ही नहीं उसने परिवार और आसपास के लोगों को भी गुमराह किया और करीब 20 दिनों तक इस राज को छुपाए रखा इस खौफनाक हत्या के पीछे की वजह और भी चौंकाने वाली है आरोपी को अपने बेटे को लेकर शक था. उसके दोस्तों ने उसे ताना दिया था कि बच्चा उसके जैसा नहीं दिखता और शायद उसका बेटा नहीं है. यही बात उसके दिमाग में जहर बनकर बैठ गई. उसने अपनी पत्नी भाग्यश्री के चरित्र पर शक करना शुरू कर दिया था. पिछले डेढ़ साल से इस बात को लेकर घर में विवाद चल रहा था और आखिरकार इसी शक ने एक मासूम की जान ले ली l Post navigation दिल्ली‑देहरादून हाईवे पर हुआ हादसा हरियाणा के यात्रियों की कार टैंकर से जा टकराई पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति के किए टुकड़े, शव को खेत में दफनाया