देहरादून में भारी वर्षा-बर्फबारी के आरेंज अलर्ट के बीच स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में मंगलवार का अवकाश घोषित कर दिए गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून एवं नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल की ओर से मंगलवार को देहरादून जनपद में कहीं-कहीं भारी वर्षा, वर्षा के तीव्र दौर के साथ मध्यम बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम की गंभीर स्थिति को ध्यान में रखते हुए देहरादून जिला प्रशासन ने एहतियातन कक्षा 1 से 12 तक सभी शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। राज्य के देहरादून, हरिद्वार, चंपावत, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, नैनीताल, अल्मोड़ा, और उधम सिंह नगर में मंगलवार की सुबह से बुधवार की दोपहर तक कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावानी जारी की गई है ।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *