यूपी के फतेहपुर जिले के मंदिर में युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। इस खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना सखियांव गांव में स्थित बाजहा बाबा मंदिर की है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय सुशील कुमार मौर्य पुत्र पीतांबर लाल के रूप में हुई है, जो अचितपुर गांव का रहने वाला था, उसका शव मंदिर के घंटे में मफलर से लटका हुआ मिला था । घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सुशील पेशे से किसान था। परिजनों ने बताया सुनील की पत्नी गर्भवती थी ,और हॉस्पिटल में एडमिट थी l उसकी की डिलीवरी के लिए सुशील 25 हजार रुपये लेकर रिश्तेदारी से घर आया था और फिर हॉस्पिटल के लिए घर से निकला था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आएगी। Post navigation देहरादून के सभी स्कूलों में 27 जनवरी को अवकाश,भारी वर्षा और बर्फबारी का आरेंज अलर्ट दोस्तों के बीच छोटी सी बात पर विवाद, बेरहमी से कुचलकर की हत्या। कार के डैश कैम में सब रिकॉर्ड