कोटद्वार में एक नवदंपती के शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर फंदे से लटके मिले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। स्थानीय पुलिस को सनेह के जंगल क्षेत्र में एक बाइक लावारिस हालत में मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की, तो करीब डेढ़ सौ मीटर जंगल के भीतर एक पेड़ पर युवक-युवती के शव फंदे पर लटके मिले।

मिर्तको की पहचान सतविंदर सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी गांव प्यारीवास, तहसील रामगढ़, जिला अलवर, राजस्थान और उसकी पत्नी अमनदीप कौर उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई। अमनदीप कौर का मायका ग्राम प्रेमनगर, जहानाबाद, थाना नगीना देहात, जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश का बताया गया है। सूचना पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। नवदंपती के शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *