सोमवार रात करीब साढ़े 9 बजे उत्तराखंड के ऋषिकेश में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है योगनगरी ऋषिकेश स्टेशन पर उज्जैनी एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए हादसा इतना भयानक था कि एक बोगी पटरी से बिल्कुल अलग होकर पलट गई और करीब 20 फुट तक ट्रैक से बाहर लटक गई गमीनत रही कि हादसे के वक्त ट्रेन में कोई सवार नहीं था l शुरुआती जांच से पता चलता है कि रूटीन मेंटेनेंस के दौरान के ट्रेन के ब्रेक फेल हो गए थे पूरी ट्रेन के संचालन को लेकर कई सवाल उठाए गए हैं आरोप है कि रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी ढाई घंटे तक मौके पर नहीं पहुंचे यह ट्रेन आज सुबह करीब 6 बजे रवाना होने वाली थी कल रात करीब 9.23 बजे स्टेशन यार्ड में ट्रेन का ट्रैक बदला जा रहा था हादसे के समय ट्रेन में केवल लोको पायलट मौजूद था l दुर्घटना के बाद पटरियों पर भारी भीड़ जमा हो गई GRP के जवानों लोगों को वहाँ से हटने के लिए कहा पर कुछ लोग फिर भी वहीं खड़े रहे GRP की टीम ने मोर्चा संभालाते और लोगों को घटनास्थल से हटाया जानकारी के अनुसार, मौके पर रेलवे के अधिकारी मौजूद हैं फिलहाल क्षतिग्रस्त बोगियों को ट्रैक से हटाने का काम चल रहा है यह घटना रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई रेलवे का कहना है कि इस हादसे की वजह से ट्रेनों का संचालन प्रभावित नहीं हुआ है l Post navigation दूध की जगह आठ माह की बच्ची को पिलाया तेजाब, कैसे एक माँ बन गयी हैवान पैनेसिया हॉस्पिटल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ICU में भर्ती बुजुर्ग महिला की मौत, दो की हालत गंभीर