पति-पत्नी के मामूली विवाद में दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर विनय गुप्ता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई विनय नोएडा के एडोबी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे. विवाद के बाद उनकी पत्नी रेखा शुक्रवार सुबह नाराज होकर अपने मायके चली गई थी फिर वो अपने भाइयों के साथ लौटी रेखा के भाइयों ने विनय को उनके घरवालों के सामने इतना मारा कि उसकी जान चली गई दिल दहला देने वाले अब इस मामले में जुड़ी तीन सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए. पुलिस ने मामले में इंजीनियर विनय गुप्ता की पत्नी रेखा, उसके दो भाई और भाभी को गिरफ्तार कर लिया है

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना दिल्ली के निहाल विहार इलाके के लक्ष्मी पार्क की है 31 साल के IT प्रोफेशनल की कथित तौर पर उसकी पत्नी के परिवार वालों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी यह घटना बच्चे को दवा देने को लेकर हुए झगड़े के बाद हुई परिवार के मुताबिक, मृतक विनय IT सेक्टर में काम करता था और उसका सालाना पैकेज करीब 60 लाख रुपये था उसने करीब साढ़े तीन साल पहले बुध विहार की रहने वाली रेखा से शादी की थी उनके जुड़वां बच्चे थे – एक लड़का और एक लड़की – जो करीब साढ़े चार महीने पहले पैदा हुए थे

विनय की मां के अनुसार, पिछले शुक्रवार को बच्चे को दवा देने को लेकर विनय और रेखा के बीच बहस हुई थी बहस के बाद रेखा घर से चली गई और कथित तौर पर अपने परिवार वालों को फोन किया. करीब 10 मिनट बाद, वह अपने दो भाइयों, भाभी, पिता, चाचा और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ वापस लौटी विनय के परिवार का आरोप है कि उसने अपने ससुराल वालों के लिए पानी भी मंगाया था, लेकिन उन्होंने उस पर हमला करना शुरू कर दिया. परिवार का आरोप है कि विनय को बार-बार पीटा गया, उसका गला दबाया गया और उसकी छाती पर घूंसे और लातें मारी गईं

बताया जाता है कि उसके माता-पिता भी वहां मौजूद थे और उन्होंने बीच-बचाव करके उसे बचाने की कोशिश की विनय के परिवार का आरोप है कि यह हमला पहले से रची गई साजिश का हिस्सा था. उनका यह भी दावा है कि घटना से पहले रेखा ने CCTV कैमरे बंद कर दिए थे

हमले के बाद, एक पड़ोसी विनय को अपने कंधे पर उठाकर बाहर लाता हुआ दिखाई दिया उसके पीछे रेखा के परिवार के सदस्य भी देखे जा सकते हैं जब विनय खुद खड़ा नहीं हो पाया, तो पड़ोसी ने उसे कुर्सी पर बैठा दिया इसके बाद विनय को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनकी मौत हो गई दिल्ली पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ़्तार किया है गिरफ़्तार किए गए लोगों में विनय की पत्नी रेखा, उनके दो भाई और भाभी शामिल हैं. मामले की आगे की जांच चल रही है.

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *