विहार के पटना जिले में एक सनसनी खेज मामला सामने आया है पटना के शास्त्रीनगर स्थित एजी कॉलोनी में 78 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षिका माधवी कुमारी की हत्या कर दी गई। बदमाशों ने घर में घुसकर चाकू से कई वार किए और गला रेत दिया। घटना के समय वह अकेली थीं। पुलिस लूटपाट सहित अन्य संभावित कारणों की जांच कर रही है, क्योंकि महिला के गले से चेन और दो अंगूठियां गायब हैं। इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गयी l मृतका की पहचान 78 वर्षीय माधवी कुमारी के रूप में हुई है, जो रिटायर्ड शिक्षिका थीं। वह शास्त्रीनगर के हाउस नंबर सी-71 में अकेली रहती थीं। बताया जा रहा है कि बीती रात भी वह घर में अकेली थीं। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही शास्त्रीनगर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से खून के निशान और अन्य अहम सुराग मिलने की बात कही जा रही है। हत्या की निर्ममता को देखते हुए पुलिस इसे सुनियोजित वारदात मानकर जांच कर रही है। Post navigation देहरादून में ट्रैफिक और प्रदूषण से मिलेगी राहत,फोरलेन ई-बीआरटीएस को मिली मंजूरी दोस्तों के साथ शराब पीना बना मौत की वजह, पत्थरो से कुचल के कर दी हत्या