उत्तराखंड के मसूरी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक होम स्टे में एक लड़की की लास मिली उत्तराखंड के मसूरी में गुरुग्राम की सॉफ्टवेयर इंजीनियर राधा गायत्री की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक होमस्टे में उसका शव मिलने से हड़कंप मच गया. पति के साथ मसूरी घूमने आई राधा गायत्री का शव धनौल्टी के रास्ते में मौजूद होमस्टे में मिला. कमरे में बिस्तर की चादर पर खून के निशान मिले. इसके अलावा दो खाली शराब की बोतलें भी मिलीं l गुरुग्राम की आईटी कंपनी में काम करने वाली 27 साल की युवती मसूरी-धनोल्टी रोड पर स्थित एक होमस्टे में संदिग्ध हालत में मृत पाई गई है मृतक युवती की पहचान पी राधा गायत्री के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक- गायत्री रविवार देर रात अपने पति सौम्य श्रीचरण के साथ कियाना होमस्टे टिपरीधर पहुंची थी बता दें कि युवती का पति भी पुणे में ही एक आईटी कंपनी में काम करता है दोनों की शादी 6 महीने पहले हुई थी बता दें कि सोमवार सुबह पुलिस को होम स्टे में एक महिला के बेहोश होने की सूचना मिली एम्बुलेंस को तुरंत मौके पर भेजा गया इसके बाद जांच करने पर उन्हें मृत घोषित किया गया l वहीं पुलिस ने बयान दिया है कि मृतक का शव बिना कपड़ों के फर्श पर पड़ा मिला और चादर पर खून के धब्बे थे कमरे से शराब की दो खाली बातलें और खाने-पीने की चीजें बरामद की गई हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए देहरादून के अस्पताल भेजा गया है पुलिस ने ये भी अनुरोध किया है कि पोस्टमार्टम डॉक्टरों के एक पैनल द्वारा कैमरे की निगरानी में किया जाए. सीओ मनोज असवाल ने बताया कि गायत्री के माता-पिता को सूचना दे दी गई है और उनके मंगलवार शाम तक विशाखापत्तनम से आने की उम्मीद है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्थिति साफ होगी l Post navigation सहसपुर के बैरागीवाला में भड़के बवाल के बाद 25 मुस्लिम परिवार छोड़ गए घर, मस्जिद पर भी ताला कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग पर दर्दनाक हादसा, ब्रेक फेल होने से टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।