नई दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दूसरी बेटी होने से नाराज एक पिता ने अपनी 10 महीने की बच्ची की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए बच्ची के अपहरण की झूठी कहानी रची और खुद ही थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। लेकिन CCTV फुटेज और पुलिस जांच में उसकी साजिश बेनकाब हो गई। आरोपी पिता की पहचान दीपक के रूप में हुई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची अपने माता-पिता और 5 साल की बड़ी बहन के साथ भलस्वा डेयरी इलाके में रहती थी। रविवार सुबह आरोपी पिता ने पुलिस को बताया कि वह करीब 5 बजे दूध लेने घर से बाहर गया था। इस दौरान उसकी पत्नी बीमार बड़ी बेटी को सुला रही थी और उनकी आंख लग गई। छोटी बच्ची बोतल से दूध पी रही थी। कुछ देर बाद जब वह घर लौटा तो बच्ची गायब मिली। परिवार ने तलाश की तो बच्ची की दूध की बोतल गली में पड़ी मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर कई टीमों को जांच में लगाया। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई और लोकल लोगों से पूछताछ की गई। जांच के दौरान एक अहम फुटेज सामने आई। इसमें बच्ची का पिता उसे अपने साथ ले जाते हुए दिखाई दिया। पुलिस के कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी दूसरी बेटी होने से नाराज था और इसी वजह से उसने बच्ची की हत्या कर दी। आरोपी बताया कि उसने बच्ची को जिंदा ही सेप्टिक टैंक में फेंक दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस देर रात आरोपी की निशानदेहीं पर बच्ची के शव की तलाश में जुटी रही। मामले में बच्ची की मां की भूमिका की भी जांच की जा रही है। Post navigation लुटेरी दुल्हन, पति को भाई बताकर फर्जी शादी करके ऐंठती में थी मोटी रकम