हमारी जिंदगी को मोबाईल नेआसान बना दिया है. लेकिन आसानी के साथ खतरे भी बढ़ते जा रहे हैं l ठग अब डिजिटल भरोसे को सबसे बड़ा हथियार बना रहे हैंl ई-चालान के नाम पर लोगों को फंसाया जा रहा है l एक क्लिक और पूरा मोबाइल उनके कब्जे में l दिल्ली की साइबर सेल ने ऐसे ही एक खतरनाक साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो WhatsApp पर फर्जी ई-चालान भेजकर लोगों की कमाई मिनटों में उड़ा रहा था l इस गिरोह ने शातिर चाल चली, मैसेज और भाषा असली जेसी और साथ APK फाइल l फाइल खोलते ही फोन हैक हो गया और बैंक अकाउंट, क्रेडिट कार्ड सब साफl दिल्ली पुलिस के पश्चिमी जिले की Cyber Cell को एक शिकायत मिली l पीड़ित ने बताया कि उसे WhatsApp पर ई-चालान का मैसेज आया था, फाइल खोलते ही उसका मोबाइल हैक हो गया l कुछ ही देर में उसके खाते से एक लाख रुपये से ज्यादा निकाल लिए गए l ठगी की रकम को छिपाने के लिए FASTAG और Amazon Gift Card का इस्तेमाल किया गया था l शिकायत मिलते ही ई-FIR की जांच शुरू हुई l जांच में पता चला कि ठगी की रकम सीधे बैंक से नहीं निकाली जा रही थी, पहले पैसे FASTAG वॉलेट में ट्रांसफर होते , फिर उसी से Amazon Gift Cards खरीदे जाते थे l पुलिस ने दो आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया हैl Post navigation कातिल बॉयफ्रेंड ने प्रेमिका की गर्दन काटी, हाथ-पैर अलग कर लाश बोरे में भरी (आगरा ) देहरादून के सभी स्कूलों में 27 जनवरी को अवकाश,भारी वर्षा और बर्फबारी का आरेंज अलर्ट