आगरा में देर रात एक होटल रूम में जेल से छूटकर आए राज चौहान नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गईl हत्या के बाद आरोपी मौके से भाग निकले, वारदात की सूचना पर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गए और जायजा लिया l आरोपियों की तलाश की जा रही हैl

ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया पर स्थित होटल में देर रात, राज चौहान अपने साथियों के साथ होटल पहुंचा था l होटल के कमरे से अचानक गोली चलने के आवाज आई तो होटल में हड़कंप मच गया l हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए.

आशंका है कि गैंगवार के चलते दोस्ती के बहाने उसको मौत के घाट उतार दिया गया l पुलिस ने शव कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैl पुलिस जांच कर रही है l

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *