बेंगलुरू के हेब्बगोडी में एक क्रिकेट टूर्नामेंट के बाद शराब पीने के बाद एक व्यक्ति ने अपने ही साथी को बेरहमी से मार डाला। आरोपी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। शुरुआत में ऐसा लग रहा था कि शराब के नशे में कार हादसे का शिकार हो गई और एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। आरोपी की कार में लगे डैशकैम में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई, जिससे पता चला कि उसने जानबूझकर अपने दोस्त को मारा है। वीडियो फुटेज के आधार पर उसे ट्रैक किया गया और गिरफ्तार कर लिया गया है।

वीरासंद्रा के रहने वाले 33 साल के प्रशांत और केआर पुरम में रहने वाले 37 साल के रोशन हेगड़े सॉफ्टवेयर इंजीनियर दोस्त थे। इन दोनों की आपस में सिगरेट लाइटर को ले कर बहस हो गई थी। विवाद जल्दी ही हिंसक हो गया। दोनों ने एक-दूसरे पर बीयर की बोतलों से हमला किया। हाथापाई के दौरान, रोशन हेगड़े की जीभ पर चोट लग गई और वह अपनी टाटा सफारी कार लेकर वहां से जाने लगा तो प्रशांत ने वाहन का पीछा किया और उसके लेफ्ट साइड विंडो को पकड़कर लटक गया, रोशन हेगड़े ने जानबूझकर कार को तेज किया। पहले कार को एक पेड़ से टकराया और फिर एक दीवार से टकरा दिया। इससे प्रशांत गंभीर रूप से घायल हो गया।  इसके बाद रोशन ने जानबूझकर प्रशांत को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गईl

  पुलिस ने बताया कि पूरी घटना वाहन के डैश कैमरे में कैद हो गई। घटना के एक घंटे के भीतर संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया। हेब्बगोडी पुलिस ने उसे आगे की जांच के लिए हिरासत में ले लिया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *