हर वर्ष की तरह इस बार भी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि घोषित की जाएगी। केदारनाथ यात्रा के लिए रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन तैयारी में जुट गया है। तिथि का निर्धारण उखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में पंचांग गणना के बाद बद्रीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति एवं तीर्थ पुरोहितों द्वारा किया जाता है।

राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ी समस्याओं पर तेजी से सुधार कार्य किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर मंदिर समिति, होटल व्यवसायियों, घोड़ा-खच्चर, डंडी-कंडी संचालकों, जनप्रतिनिधियों और व्यापारिक संगठनों से बातचीत की जा चुकी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *