एक फरवरी को चंडाक स्थित पावर ग्रिड के विद्युत उपसंस्थान में अंतिम परीक्षण और कमीशनिंग की जानी है। जिस वजह से पिथौरागढ़ और चंपावत जिले के लोगों को फिर से लंबी बिजली कटौती झेलनी पड़ेगी। चंडाक स्थित पावर ग्रिड के 220/ 123 केवी उपंस्थान में 28 दिसंबर को नए सुरक्षा उपकरण लगाए गए थे। 28 दिसंबर को भी पिथौरागढ़ और चंपावत जनपद के लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा था। नए उपकरण लगे हुए अब एक माह से अधिक का समय हो चुका है। एक फरवरी को इन उपकरणों का अंतिम परीक्षण और कमीशनिंग की जानी है। Post navigation आज का मौसम: उत्तराखंड के 5 जिलों में छाया रहेगा कोहरा। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि महाशिवरात्रि पर घोषित होगी, प्रशासन तैयारियों में जुटा ….